फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबु गरीब मस्जिद में फटा बम, मौके पर ही 12 की मौत

Tue, 28 Jun 2016 02:40 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
अबु गरीब मस्जिद में फटा बम - फोटो : aljazeera
विज्ञापन
इराक की राजधानी बगदाद की सुन्नी मस्जिद अबु गरीब में हुए एक आत्मघाती हमले में 12 लोगों की मौत हो गई है। यह हमला तब हुआ जब लोग मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए जुटे थे।
विज्ञापन


अल जजीरा के मुताबिक इस आत्मघाती हमले में 12 लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस हमले में करीब 32 लोग घायल हो गए हैं। इस बात की पुष्टि इराक के अधिकारियों ने भी की है। यह आत्मघाती हमला अबु गरीब मस्जिद में हुआ जोकि फालुजा शहर और बगदाद के मध्य में स्थित है। 

रॉयटर्स के मुताबिक इस हमले में मरने वालों की संख्या 14 तक पहुंच चुकी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी अस्पताल ने पूरी जानकारी जारी नहीं की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी ने भी नहीं ली

अबु गरीब मस्जिद में फटा बम - फोटो : aljazeera
इस आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी ने भी नहीं ली है। यह आत्मघाती हमला मुस्लिमों के पवित्र माह रमजान में किया गया है। 

इराकी सेनाओं के फालुजा पर दोबारा कब्जा कर लेने के बाद पहली बार बगदाद में इस तरह का आत्‍मघाती हमला हुआ है। इराक की सरकार ने बीते रविवार को इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड द लीवेंट पर जीत का ऐलान किया था। 

अनबार प्रोविंस में फालुजा पर आईएसआईएल ने जनवरी 2014 से कब्जा जमा रखा था। इस शहर को इस्लामिक स्टेट ने अपने लॉचिंग पेड के रूप में अपनाया था और इसी शहर का सहारा लेकर चारों तरफ हिंसा फैलाई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें