फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला रिपोर्टर ने पहना अश्लील हिजाब, तस्वीर वायरल

Thu, 28 Jun 2018 08:09 PM IST
एजेंसी, रियाद
विज्ञापन
विज्ञापन

सऊदी प्रिंस शाह सलमान भले ही देश की सड़कों पर महिलाओं को कार चलाने की अनुमति देकर आर्थिक तरक्की के लिए रूढ़ीवादी सोच को खत्म करने की योजना बना रहे हों, लेकिन महिला आजादी का सपना अभी काफी दूर है। 

विज्ञापन


सऊदी अधिकारियों ने टीवी की एक महिला प्रस्तुतकर्ता के खिलाफ सिर्फ इसलिए जांच शुरू कर दी है क्योंकि वह अश्लील कपड़ों में रिपोर्टिंग कर रही थी। विवाद को बढ़ता देख महिला रिपोर्टर सऊदी अरब छोड़ना पड़ गया है।

महिला पर अश्लील कपड़े पहनने का आरोप इसलिए लगा है क्योंकि दुबई स्थित अल आन टीवी की रिपोर्टर शिरीन अल-रिफाई एक वीडियो में ढीला हिजाब (हैडस्कार्फ) पहन रखे है। साथ ही उसका गाउन थोड़ा खुला रह गया है जिसमें से उसका ट्राउजर दिखाई दे रहा है। 
विज्ञापन


सऊदी अरब के सोशल मीडिया पर इसकी काफी आलोचना हो रही है। यहां तक कि ट्विटर पर अरबी भाषा में ‘नैकेड वूमन ड्राइविंग इन रियाद’ हैशटैग के साथ शिरीन का वीडियो शेयर किया जा रहा है। यानी सिर्फ ढीले हिजाब और गाउन के चलते महिला रिपोर्टर को ‘नग्न’ तक कह दिया गया है।

सऊदी प्रशासन ने पुष्टि की है कि उसने शिरीन का मामला जांचकर्ताओं को सौंप दिया है। शिरीन पर आरोप है कि उन्होंने अश्लील कपड़े पहनकर सऊदी नियमों और आदेशों का उल्लंघन किया है। 

हालांकि, शिरीन ने इन आरोपों को खारिज करते हुए एक वेबसाइट (अजल) से कहा है कि उन्होंने जो कपड़े पहने थे वे किसी भी तरह से अश्लील नहीं थे। अजल का दावा है कि सऊदी अरब में इस मुद्दे को लेकर विवाद बढ़ने के बाद शिरीन देश छोड़कर जा चुकी हैं। हालांकि यह नहीं बताया गया है कि शिरीन अब किस देश में जा चुकी है।

महिलाओं पर लगते रहे हैं कड़े प्रतिबंध

रूढ़ीवादी देश सऊदी अरब में महिलाओं पर इससे पहले भी कई कठिन प्रतिबंध लगाए जाते रहे हैं। हाल ही में अप्रैल माह में सऊदी की खेल अथॉरिटी ने एक महिला फिटनेस सेंटर को बंद करने का निर्णय सुनाया क्योंकि वहां एक प्रमोशनल वीडियो चल रहा था, जिसमें एक महिला जिम के कपड़ों में दिख रही थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें