सऊदी अरब में शाही परिवार के राजकुमार तुर्की बिन सऊद अल-कबीर को हत्या के मामले में मौत की सजा दी गई है। कबीर को कोर्ट ने करीब दो साल पहले दोषी पाया था। 40 साल में यह पहला मामला है, जब शाही परिवार (हाउस ऑफ सऊद) के किसी सदस्य को मौत दी गई है।
इससे पहले 1977 में प्रिंसेस मिशाएल बिन फहद को मौत दी गई थी। आंतरिक मामलों के मंत्री कबीर को यह सजा मंगलवार को दी गई। हालांकि, अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि उन्हें किस तरीके से मौत दी गई। सरकार ने बताया कि इससे सऊदी अरब के हर नागरिक को भरोसा मिलेगा कि सरकार इंसाफ और लोगों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।