खतरनाक आतंकवादी संगठन आईएस के प्रमुख बगदादी और उसके तीन प्रमुख साथियों को खाने में जहर दिए जाने का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस घटना के बाद से ये चारों गंभीर रूप से बीमार हैं और उनको कड़ी सुरक्षा के बीच किसी अज्ञात स्थान पर रखा गया है।
अरबी भाषा की कई वेबसाइटों और ईरानी समाचार एजेंसी पर चल रही इस खबर में कहा गया है कि बगदादी और उसके साथियों के लिए इराक के निनेवेह बेआज जिले में खाना पकाया गया था। एक सूत्र के हवाले से ईरानी समाचार एजेंसी डब्ल्यूएए ने कहा है कि इन चारों पर जहरीले पदार्थ का गहरा असर हुआ है और कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें एक अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है। इस घटना के बाद आईएस के आतंकी षड्यंत्रकारी को पकड़ने के लिए तमाम लोगों को पकड़ रहे हैं।