फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी के मुर्दाघर में हफ्तों से पड़े हैं दो भारतीयों के शव

Tue, 25 Apr 2017 08:34 PM IST
amarujala.com-Presented by- अकरम
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
सऊदी अरब के एक मुर्दाघर में दो भारतीय कर्मियों के शव हफ्तों से पड़े हैं। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि उनके पूर्व संस्थान ने उन्हें उनके देश भेजने का खर्च वहन करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- सऊदी में भारतीय महिला के साथ शारीरिक शोषण, 3 लाख में बेचा
सऊदी गजट के अनुसार, पंजाब के कपूरथला के रहने वाले 56 वर्षीय जसविंदर सिंह की मृत्यु 21 फरवरी को रियाद में और तेलंगाना के जगतियाल जिले के 48 वर्षीय पोन्नम सत्यनारायण की मृत्यु 11 मार्च को हुई। तब से ही इनके शव वहां पड़े हैं। दोनों एक ही संस्थान में काम करते थे जो कि अब बंद हो चुका है। 

यह भी पढ़ें-  सऊदी अरब में IS से संपर्क में था बिजनौर का नाजिम, यूपी को तबाह करने की रची थी साजिश 
हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका कि उनकी मृत्यु कैसे हुई। निकासी पत्र बनवाकर मृत शवों को वापस उनके देश भेजने और उनका खर्च उठाने की जिम्मेदारी कंपनी की होती है। मृत कर्मी पिछले 20 वर्षों से वहां रह रहे थे लेकिन मृत्यु से पहले कुछ समय से उनके पास कोई नौकरी नहीं थी।
विज्ञापन


दोनों मृतक अपने सेवा लाभ के खत्म होने का इंतजार कर रहे थे और देश छोड़ने की योजना बना रहे थे। मृतकों के साथियों ने बताया कि पिछले डेढ़ साल से तनख्वाह ना मिलने से हम बहुत मुश्किल से गुजारा कर पा रहे हैं और इसी बीच हमारे साथी की मौत से हम सकते में आ गए हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें