फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी पतियों को सिखा रहा है सऊदी अरब, कैसे करें बीवी की पिटाई

Wed, 01 Jun 2016 11:42 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
पाकिस्तानी पतियों के लिए एक वीडियो बनाया है
विज्ञापन
पाकिस्तान में 'काउंसिल ऑफ इस्लामिक आइडिओलॉजी' के विवादित प्रस्ताव जिसमें मर्दों को औरतों को पीटने की इजाजत दी गई है। अब इस मसले पर सऊदी अरब ने पाकिस्तानी पतियों के लिए एक वीडियो बनाया है जिसमें बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के पति अपनी बीवियों को किस तरह पीटें।
विज्ञापन


सऊदी अरब के राष्ट्रीय टेलीविजन पर प्रसारित इस वीडियो में एक फैमली थेरेपिस्ट मर्दों को ट्रेनिंग दे रहा है कि वे किस तरह अपनी पत्नियों की पिटाई करें। ट्रेनर खालेद अल शाकबी ने कहा यह मसला बहुत जटिल है और इसमें काफी परेशानियां भी हैं लेकिन अल्लाह की मदद से हम इस परेशानी से भी निकल जाएंगे। 

यह वीडियो पहले सऊदी अरब में प्रसारित किया गया था और बाद में वॉशिंगटन स्थित मिडल ईस्ट मीडिया रिसर्च ने इस वीडियो को ट्रांसलेट करके यूएस में भी प्रसारित किया। खालेद अल शाकबी ने आगे कहा कि,'मर्दों को बदला लेने के लिए हिंसा और अपनी ताकत का इस्तेमाल नहीं करनी चाहिए लेकिन महिलाओं को अनुशासन सिखाने के लिए थोड़ी बहुत पिटाई कर सकते हैं। 
विज्ञापन


अगर कोई पति डंडे या रोड से पीटता है तो यह गलत है। ट्रेनर खालेद ने कहा पति गुस्सा जताने के लिए टहनी या अंगोछे से प्रतीक के तौर पर बीवी को मार सकते हैं।' टेलीविजन पर वीडियो प्रसारिरत होने के बाद पाकिस्तानी महिलाएं और मानवाधिकार संगठन कड़ा विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें