फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी अरब को जवाब देने के लिए कतर ने ईरान के साथ जोड़े संबंध

Fri, 25 Aug 2017 12:17 PM IST
बीबीसी, हिन्दी
विज्ञापन
कतर - फोटो : AFP
विज्ञापन
कतर ने ईरान के साथ अपने सभी राजनयिक संपर्कों को फिर से बहाल करने की घोषणा की है, सऊदी अरब और उसके सहयोगियों ने कतर की घोषणा पर प्रतिक्रिया नहीं दी है। कतर की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि दोनों देशों ने आम हित के आधार पर कई मुद्दों में सुधार के बारे में बात की।
विज्ञापन


बयान में इस बात का उल्लेख नहीं हुआ कि पड़ोसियों के साथ विवाद के दौरान, ईरान ने केवल कतर एयरवेज को अपनी वायु सीमा का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं दी थी, जबकि वो जहाजों से दैनिक उपयोग के सामान भेजते थे।

पढ़ें: हज के लिए मक्का जा सकेंगे कतर के मुसलमान

2016 में कतर ने उस समय, ईरान से अपने राजनयिक संबंधों को खत्म कर दिया था जब ईरान में सऊदी दूतावासों पर हमले किए गए थे। हालांकि, कतर अब ईरान के सभी क्षेत्रों के साथ अपने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना चाहता है।
विज्ञापन


क्या है कतर पर आरोप?
कतर पर मिस्र, सऊदी अरब, यूएई और बहरीन ने आरोप लगाया है कि वो इस क्षेत्र में आईएस और आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है। इन चारों देशों ने कतर के लिए अपने हवाई, जमीनी और समुद्री रास्ते बंद कर उसे कूटनीतिक दृष्टि से बिल्कुल अलग थलग कर दिया। लेकिन जब छह अरब देशों ने कतर को कूटनीतिक संबंधों को तोड़े थे, उस समय तमाम प्रतिबंधों को दरकिनार करते हुए ईरान ने कतर की मदद की थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें