फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UAE में महिला कपड़े पहनने पर ट्रांसजेंडर को मिली एक साल की जेल

Fri, 25 Aug 2017 02:30 AM IST
एजेंसी, दुबई
विज्ञापन
Transgender
विज्ञापन
संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी आबूधाबी में सिंगापुर की एक ट्रांसजेंडर नागरिक और उनकी एक दोस्त को महिलाओं जैसे परिधान पहनने के आरोप में एक साल जेल की सजा सुनाई गई है। इनके परिजनों ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


Read Also: भारतीय युवक ने UAE में जीते 8.5 करोड़ रुपये, 3 साल से खरीद रहा था लॉटरी टिकट

ट्रांसजेंडर महिला नूर किस्तिना फितरिआह इब्राहिम और उनकी फ्रीलांस फैशन फोटोग्राफर दोस्त मुहम्मद फादली अब्दुल रहमान को आबूधाबी में 9 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था।

आबू धाबी के यस मॉल स्थित एक फूड कोर्ट में खाना खाते वक्त दोनों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के समय फादली ने एक सफेद टी-शर्ट, एक बो-टाई और कानों में बालियां पहनी हुई थीं।
विज्ञापन


Read Also: UAE में मिला भारतीय का शव, 9 सालों से शारजाह में कर रहा था काम

फादली के भाई मुहम्मद सैफुल बाहरी बिन अब्दुल रहमान ने कहा कि मैं अपने भाई को जल्द से जल्द सिंगापुर ले जाना चाहता हूं। मेरा भाई एक मैत्रीपूर्ण और खुशहाल व्यक्ति है। यह दुखद है कि उन्हें परिधान के कारण जेल में डाल दिया गया। उन्होंने बताया कि फादली पहले भी आबूधाबी जाते रहे हैं लेकिन यह पहली बार है कि उन्हें गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें