फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय मूल का व्यक्ति बना किर्गिस्तान का मेजर जनरल

Mon, 02 Jan 2017 03:45 AM IST
एजेंसी/दुबई
विज्ञापन
विज्ञापन
सऊदी अरब में रहने वाले भारतीय मूल के एक उद्यमी को किर्गिस्तान का मेजर जनरल नियुक्त किया गया है। इस मध्य एशियाई देश में संभवत: यह पहला अवसर है जब एक भारतीय ने सेना का यह उच्च पद हासिल किया है।
विज्ञापन


खलीज टाइम्स की खबर के मुताबिक, केरल से ताल्लुक रखने वाले शेख रफीक मोहम्मद को एक आधिकारिक समारोह में किर्गिस्तान के रक्षा मंत्री अली मिर्जा द्वारा किर्गिस्तान का मेजर जनरल नियुक्त किया गया। रफीक के मीडिया सलाहकार उमर अबु बाकर ने कहा कि यह भारतीय मूल के व्यक्ति द्वारा हासिल किया जाने वाला शीर्ष पद है।

सूत्रों के अनुसार शेष रफीक मोहम्मद का परिवार दुबई में रहता है और रफीक को किर्गिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति कुर्मनबेक सालियेविच बकियेव ने यहां की नागरिकता दी थी, जिनसे वह ईरान में काम करने के दौरान मिले थे। किर्गिस्तान की सरकार ने देश के विकास में रफीक के पूर्व के योगदान को ध्यान में रखते हुए उन्हें मेजर जनरल नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें