तोता न सिर्फ इंसानों की बोली बोल सकता है, बल्कि वह चुगली करने में भी माहिर होता है। कुवैत में तोते की वजह से एक शख्स मुश्किल में फंस गया था। दरअसल, इस शख्स का अपनी नौकरानी के साथ अफेयर चल रहा था।
जब दोनों के बीच रोमांटिक बातचीत होती, तो तोता गौर से सुनता था। एक दिन तोते ने इस शख्स के नौकरानी से अवैध संबंध की पोल उसकी पत्नी के सामने खोल दी।
अरब टाइम्स अखबार के मुताबिक तोते को सबूत बनाकर महिला ने अपने पति के खिलाफ कुवैत के हवाल्ली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करा दी। उसने अपने पति पर धोखा देने का आरोप लगाया।
हालांकि इस शख्स की किस्मत अच्छी थी कि पुलिस ने तोते के बयान को सबूत मानने से इनकार कर दिया। वरना इस शख्स को जेल जाना पड़ता। कुवैत में दूसरी स्त्री से अवैध संबंध रखने पर कड़ी सजा का प्रावधान है। महिला ने पुलिस को बताया कि एक दिन जब वह अपने ऑफिस से जल्दी आ गई, उनका पति हक्का-बक्का रह गया।