फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-बहरीन ने मिलकर दी पाक को आतंकवाद पर कड़ी नसीहत

Wed, 26 Oct 2016 02:37 AM IST
एजेंसी/ मनामा
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत और बहरीन ने मंगलवार को सुर में सुर मिलाते हुए आतंकवाद की कड़ी निंदा की। दोनों देशों की ओर से जारी संयुक्त बयान में कहा गया है कि सभी देशों के लिए आतंकवाद खतरनाक है। वहीं पाकिस्तान को भी संदेश देते हुए कहा गया है कि एक देश के आतंकवादी को किसी दूसरे देश द्वारा स्वतंत्रता सेनानी के तौर पर महिमामंडन नहीं किया जा सकता। दरअसल, कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गये पाकिस्तान के हिजबुल मुजाहिदीन कमांडर बुरहान वानी को पाकिस्तान सरकार शहीद कह कर भारतीय सेना पर उसकी हत्या का आरोप लगा रहा है। 
विज्ञापन


गृह मंत्री राजनाथ सिंह और बहरीन के आंतरिक मामलों के मंत्री शेख राशिद बिन अब्दुल्ला अल खलीफा  के बीच वार्ता के बाद संयुक्त बयान जारी किया गया। संयुक्त बयान में आतंकवाद के खिलाफ दोनों देशों ने सख्त रुख जारी किया। राशिद ने इस मौके पर कहा कि बहरीन आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ है और एक साथ मिलकर क्षेत्रीय सुरक्षा को मजबूत किया जाएगा। संयुक्त बयान में कहा गया है कि भारत और बहरीन आतंकवाद को किसी धर्म, संस्कृति और नस्ल से जोड़ने की कोशिश को खारिज करते हैं। साथ ही दोनों देशों सभी देशों से अपील करते है कि एक देश का दूसरे देश के खिलाफ आतंकवाद को इस्तेमाल करने की कोशिश को नाकाम किया जाये। 

संयुक्त बयान जारी होने से पहले गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद का इस्तेमाल राज्य की नीति के बड़े औजार के तौर पर इस्तेमाल कर रहा है। उन्होंने पाकिस्तान को सीमा पार और जम्मू कश्मीर में तनाव फैलाने के लिए पाकिस्तान को सीधे जिम्मेदार ठहराया था। राजनाथ सिंह बहरीन के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। बहरीन ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कांफ्रेंस का महत्वपूर्ण सदस्य है, जिसमें पाकिस्तान में भी शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें