फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैन के बावजूद कतर में जश्न का माहौल

Wed, 12 Jul 2017 02:59 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
कतर पर अरब देशों के लगे बैन को एक महीना होने वाला है। चार अरब देशों ने कतर पर जमीन, समुद्र और हवाई रास्तों पर बैन लगा रखा है। लेकिन बैन के बावजूद ही कतर झुकने का नाम नहीं ले रहा है। इन दिनों प्राकृतिक गैस के संसाधन से लैस गल्फ देश के होटल चमक रहे हैं। हाई एंड कंपड़े के स्टोर में नए-नए ट्रेंडिंग कपड़े आ रहे हैं। शहरों के स्टोर्स में ताजे मीट और पनीर यूरोप और तुर्की से आ रहे हैं। बीत महीने कतर ने ऑस्ट्रेलिया से 4,300 कार और जहाज मंगाए हैं। 
विज्ञापन


कतर के लक्जरी होटल में लजीज खाने और शराब परोसी जा रही है। हर तरफ खुशनुमा माहौल है। ऐसा लग ही नहीं रहा कि देश इस प्रकारा के बैन से गुजर रहा है। बार्सिलोना के प्रसिद्ध फूटबॉल प्लेयर जेरार्ड पीके, सर्जियो और जोर्डी अल्बा ने दोहा में अपने फैंस से मुलाकात की। 

गौरतलब है कि सऊदी अरब, बहरीन, संयुक्त अरब अमीरात और मिस्र ने पिछले एक महीने से कतर पर बैन लगा रखा है। चारों देशों ने कतर से राजनायिक और हवाई मार्ग समेत कई बैन लगाए हैं। पिछले दिनों सऊदी अरब ने कतर को 14 दिनों का समय दिया था। जिसमें कहा गया था अगर कतर अरब देशों की मांग मान लेता है, तो उस पर लगे सारे बैन हटा लिए जाएंगे।
विज्ञापन


अरब देशों की शर्त में कतर की समाचार एजेंसी अल जजीरा को बंद करना भी था। लेकिन कतर ने अरब देशों की शर्त मानने से मना कर दिया। अरब देशों का आरोप था कि कतर कट्टरपंथी संगठनों को बढ़ावा देने का काम करता है, जिसमें अल जजीरा भी शामिल है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें