सीरियाई मानवाधिकार से जुड़े पर्यवेक्षकों ने खबर दी है कि आईएसआईएस के मुखिया अबु बक्र-अल-बगदादी की मौत हो चुकी है। बगदादी के मारे जाने की पुष्टि आईएसआईएस के सूत्रों द्वारा हुई है, जिन्होंने सीरियन मानवाधिकार समूहों को इसकी जानकारी दी। एक्सप्रेस यूके के मुताबिक सबसे पहले ये खबर अल सुमारिया टीवी चैनल ने आईएसआईएस के सूत्रों द्वारा दी। अल सुमारिया ने ये भी बताया कि जल्द ही बगदादी के उत्तराधिकारी की घोषणा की जा सकती है।
बगदादी और उसकी आईएसआईएस की सेना पिछले कुछ समय से लगातार हार का सामना कर रही हैं। कुछ दिन पहले ही इराकी सेना ने मोसुल शहर को आईएसआईएस के कब्जे से छुड़ाया है। अल सुमारिया की खबरों के मुताबिक बगदादी की मौत बेहद गंभीर रूप से घायल होने के बाद हुई। उसके मुताबिक बगदादी की मौत रूसी रक्षा मंत्रालय के उस दावे से भी जोड़कर देखा जा रहा है, जिसमें रुसी रक्षा मंत्रालय ने कहा था कि जून में बगदादी और उसके 30 लड़ाकों को हवाई हमले में ढेर कर दिया गया। हालांकि कुछ सूत्र अमेरिकी हवाई हमले में बगदादी के मारे जाने की बात कह रहे हैं, पर किस हमले में वो मरा, अबतक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
Syria monitor says ISIS chief Abu Bakr al-Baghdadi dead, reports AFP pic.twitter.com/fZWiIxKby6
— ANI (@ANI_news) July 11, 2017
कुछ विशेषज्ञों ने उम्मीद जताई है कि बगदादी के दो सबसे खास सहायदों इयाद-अल-ओवैदी और अयाद अल-जुमैली में से कोई एक बगदादी की जगह लेगा।
बगदादी आखिरी बाद खुद को खलीफा घोषित किए जाने के समय सार्वजनित तौर पर एक वीडियो में नजर आया था। उस समय में वो मोसुल में था। पर अब मोसुल आईएसआईएस के हाथों से निकल चुका है। अमेरिका का कहना है कि वो पिछले साल दिसंबर तक जिंदा था, तब से उसकी कोई खबर नहीं थी। हालांकि अब ये साफ हो चुका है कि बगदादी नाम का खौफ अब दुनिया में नहीं रहा।
गौरतलब है कि बगदादी पूरी दुनिया में खौफ का दूसरा नाम है। उसके खुद को इस्लामी दुनिया का खलीफा घोषित किया और सीरिया-इराक के कुछ हिस्सों पर कब्जा भी जमा लिया।