Man with Bees at tabuk in Saudi Arabia
सऊदी अरब में एक व्यक्ति ने बहुत अनोखा कारनामा कर दिखाया। बुधवार को इस युवक ने लाखों की संख्या में मधुमक्खियों को अपने शरीर पर बैठा लिया। और इतना खतरनाक काम इस युवक ने सिर्फ इसलिए किया क्योंकि उसे इस लाखों मधुमक्खियों के साथ तस्वीर खिंचवानी थी।
इस खतरनाक शौक वाले साहसी युवक का नाम जाहिर फनी है। इस अनोखी तस्वीर खिंचवाने का काम हुआ है सऊदी अरब के ताबुक शहर में। जाहिर ने तस्वीर खिंचवाने के लिए लाखों मधुमक्खियों को अपने शरीर पर ओढ़ लिया।
इसके लिए जाहिर ने पहले मधुमक्खियों की रानी को अपने शरीर पर बैठाया। फिर लाखों मधुमक्खियां उसके ऊपर छा गईं और उसे चारों ओर से घेर लिया। इस दौरान युवक के अन्य साथी उसके नजदीर खड़े थे। मधुमक्खियों से बचने के लिए उन्होंने एक खास किस्म के सुरक्षावाले कपड़े पहन रखे थे।
करीब एक घंटे में मधुमक्खियों ने जाहिर फनी को पूरी तरह से घेर लिया। इसके बाद युवक के साथियों ने उसकी कई तस्वीर खींची।