फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इसराइल ने यरूशलम में हरम-अल शरीफ से हटाए मेटल डिटेक्टर

विज्ञापन
मेटल डिटेक्टर - फोटो : BBC
विज्ञापन
इसराइल ने यरूशलम के पवित्र स्थल हरम-अल शरीफ के पास लगाए गए मेटल डिटेक्टर हटाने का फैसला किया है। इनकी जगह अब सुरक्षा में चौकसी के लिए कम बाधा पहुंचाने वाले अन्य इंतजाम किए जाएंगे। इसराइल के प्रधानमंत्री बेन्यामेन नेतन्याहू के सुरक्षा कैबिनेट ने इस फैसले को मंजूरी दे दी। इसराइली प्रधानमंत्री कार्यालय के बयान में कहा गया है कि सुरक्षा कैबिनेट ने चौकसी के लिए सुरक्षा संस्थानों की सलाह मान ली है कि मेटल डिटेक्टर की जगह निगरानी के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन


14 जुलाई को इस पवित्र स्थल के पास दो इसारइली पुलिस अधिकारियों की हत्या के बाद तनाव बढ़ गया था। मुस्लिम इसे स्थान को हरम-अल-शरीफ कहते हैं जबिक यहूदी इसे टेंपल ऑफ माउंट कहते हैं। मध्यपूर्व के लिए संयुक्त राष्ट्र के दूत ने चेतावनी दी थी कि ये तनाव प्राचीन शहर येरूशलम से बाहर भी फैल सकता है।

इसराइली अधिकारियों ने कहा कि चूंकि बंदूकधारी अपने हथियार अंदर चोरी छुपे ला रहे थे इसलिए सुरक्षा कड़ी करना जरूरी था। लेकिन इसका विरोध शुरू हो गया और तीन फलस्तीनी लोग शुक्रवार को हुई झड़पों में मारे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें