रमजान के दौरान अल-अक्सा मस्जिद में नहीं आ सकेंगे गैर मुस्लिम
- फोटो : Agency
इजरायल ने रमजान माह के दौरान प्रसिद्ध अल-अक्सा मस्जिद में गैर मुस्लिमों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया है। इजरायल सरकार के नए नियम के मुताबिक अल अक्सा मस्जिद में यहूदी और अन्य समुदाय के लोगों का रमजान के समाप्त होने तक प्रवेश रोक दिया गया है। इजरायल सरकार ने यह फैसला तब किया है जब दो दिनों पहले ही मस्जिद में आने वाले लोगों और इजरायल की पुलिस के बीच हिंसक झड़प हुई थी।
समाचार एजेंसियों के मुताबिक अगले सप्ताह के लिए यह नियम लागू कर दिया गया है। आपको बताते चले कि मुस्लिम समुदाय के लोगों की रविवार से ही पुलिस के साथ हिंसक झड़प होती आ रही है। मुस्लिम समुदाय के लोग इस बात का विरोध कर रहे थे कि रमजान के दौरन यहूदी समुदाय के लोग मस्जिद दर्शन के लिए क्यों आ रहे हैं।