फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ISIS की उल्टी गिनती शुरू, कभी तमिलनाडु जितने इलाके पर था कब्जा, अब घटकर रह गया इतना

Mon, 23 Oct 2017 03:18 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
ISIS - फोटो : File Photo
विज्ञापन
आतंकी संगठन आईएस (ISIS) की कमर अब टूटने लगी है, कभी दुनिया का सबसे खतरनाक संगठन कहे जाने वाले आईएस के पैर अब उखड़ने लगे हैं। ताजा आंकड़ों की मानें तो 2014 में सीरिया और इराक के बड़े इलाकों को अपने कब्जे में लेकर अबु बकर अल बगदादी ने जो साम्राज्य स्थापित किया था अब वह सिकुड़ने लगा है। हाल में आईएस को रक्का और उससे पहले मोसुल से खदेड़ा गया था।
विज्ञापन


आईएस पहले कितने विशाल इलाके में फैला हुआ था और अब उसकी हालत क्या हो गई है इससे जुड़े कुछ आंकड़े सामने आए हैं। यूएस के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, 2014 में आईएस 1.07 लाख से 1.11 लाख स्कॉयर किलोमीटर तक फैला हुआ था जो अब 45,377 स्कवॉयर किलोमीटर रह गया है।

फिलीपींस: IS के लिए भर्तियां करने वाली गिरफ्तार, भारतीय युवाओं को ऐसे बनाती थी शिकार

पहले के मुकाबले सिर्फ 10 प्रतिशत इलाके पर अब उसका कब्जा है। अगर इलाके से तुलना की जाए तो अपनी शुरुआत (2014) में यह तमिलनाडु जितने इलाके में फैला हुआ था जो 2017 में घटकर सिक्किम जितना रह गया है। आतंकियों की बात करें तो पहले वहां 11 मिलियन आतंकी मौजूद थे जो अब 2.5 मिलियन रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें