फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनमत संग्रह के बाद स्वतंत्र घोषित किरकुक पर इराकी सेना ने जमाया कब्जा

Tue, 17 Oct 2017 04:22 AM IST
एजेंसी, किरकुक
विज्ञापन
विज्ञापन
इराकी सेना ने सोमवार को कुर्दों से किरकुक के दक्षिण स्थित एक अहम सैन्य बेस, एक हवाईअड्डे और तेल के मैदान समेत कई अहम क्षेत्रों को अपने कब्जे में ले लिया है। पिछले महीने जनमत संग्रह के नतीजे आने के बाद कुर्दों ने इस क्षेत्र को स्वतंत्र घोषित कर दिया था। 
विज्ञापन


इराक के संयुक्त ऑपरेशन कमांड के द्वारा जारी बयान में कहा गया कि इस क्षेत्र में एयरबेस के-1, नॉर्थ गैस कंपनी स्टेशन, एक पॉवर प्लांट और औद्योगिक जिले पर इराकी सेना का कब्जा हो गया है। कुर्दिस्तान क्षेत्रीय सरकार (केआरजी) ने इस क्षेत्र पर कब्जा करने की पुष्टि नहीं की है। 

पढ़ें- इराक: हवाई हमलों में IS के 15 आतंकियों की मौत, जारी है जंग


लेकिन प्रमुख कुर्द टीवी रुडोव ने कहा कि कुर्दिश पेशमर्गा बल किरकुक के दक्षिणी भाग से पीछे हट रहा है। इराक के प्रधानमंत्री हैदर अल आब्दी ने कहा कि ऑपरेशन देश की एकता की रक्षा के लिए जरूरी हो गया था क्योंकि जनमत संग्रह से विभाजन का खतरा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें