अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वार ईरान की झगड़ालू आलोचना करने पर ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जावेद जरिफ ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। क्रोधित लहजे में जरिफ ने ट्रंप का माखौल उड़ाते हुए कहा कि अमेरिकी प्रशासन परमाणु समझौते को खत्म करने पर आमादा है।
ट्रंप लगातार ‘पारस की खाड़ी’ की जगह ‘अरब की खाड़ी’ मुहावरे का इस्तेमाल कर रहे हैं। वे एक खतरनाक राष्ट्रवादी के साथ देश की रीढ़ पर प्रहार कर रहे हैं।
ईरान के क्षेत्रीय प्रतिद्वंद्वी सऊदी अरब के साथ अमेरिकी गठबंधन का जिक्र करते हुए जरिफ ने कहा कि हर कोई ट्रंप की दोस्ती को जानता था कि वह बिक्री के लिए सबसे ऊंची बोली लगाते हैं। हमने अब जाना है कि उनका भूगोल ऐसा भी है।
पढें- ईरान परमाणु एग्रीमेंट पर मचा घमासान, मित्र देशों के बीच ट्रंप पड़े अकेले
इससे पहले ट्रंप ने अपने घोषणा में कहा था कि वह 2015 ईरान परमाणु समझौते को प्रमाणित नहीं करेंगे क्योंकि यह सबसे खराब सौदा है। ट्रंप ने कहा कि समझौता संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रीय हितों में नहीं है। लिहाजा वह इस समझौते को रद्द कर देंगे।