फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इराक: बगदाद में आत्मघाती कार बम विस्फोट में 32 की मौत

Tue, 03 Jan 2017 03:07 AM IST
एजेंसी/ बगदाद
विज्ञापन
- फोटो : reuters
विज्ञापन
इराक की राजधानी बगदाद में एक घनी बस्ती में सोमवार को एक आत्मघाती कार बम विस्फोट में कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों अन्य घायल हो गए। यह विस्फोट राजधानी के पूर्वोत्तर हिस्से में शिया बहुल सद्र सिटी में एक चौराहे पर हुआ। विस्फोट में हताहत हुए कई लोग दिहाड़ी मजदूर थे, जो काम की बाट जोह रहे थे। इस इलाके को बार-बार निशाना बनाया जा चुका है। 
विज्ञापन


इस विस्फोट के तत्काल बाद सोशल मीडिया पर डाली गई संबंधित तस्वीरों में आसमान में धुएं का गुबार उठता नजर आ रहा है और गंभीर रूप से घायल हुए लोग वहां से ले जाए जा रहे हैं। एक पुलिस कर्नल के अनुसार विस्फोट से 32 लोगों की जान चली गई तथा 61 लोग घायल हुए। बगदाद में पिछले तीन दिनों में यह दूसरा बड़ा हमला है। 

शनिवार को मध्य बगदाद के एक व्यस्त बाजार में दोहरे विस्फोट में कम से कम 27 लोगों की जान गई थी। पिछले दो महीने में इराक की राजधानी में यह बड़ा घातक हमला था। वैसे सोमवार के विस्फोट की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है, लेकिन इस्लामिक स्टेट ने हाल ही में ऐसे सभी हमलों की जिम्मेदारी ली है। उनमें नववर्ष की पूर्व संध्या पर शनिवार को हुआ दोहरा विस्फोट भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें