ईरान में इंस्टाग्राम पर ‘डांस वीडियो’ अपलोड करने के मामले में एक किशोरी को हिरासत में लिया गया है। मेदेह होजब्री (18) के वीडियो को लाखों लोगों ने देखा है।
सरकारी टीवी चैनल में एक वीडियो के दौरान दिखाया गया कि होजब्री ने नियमों का उल्लंघन करने के बाद स्वीकार करते हुए कहा कि उसने ऐसा जानबूझकर नहीं किया है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि उसने यह बयान दबाव में दिया है या नहीं।’
दरअसल, मेदेह ने अपने अकाउंट पर करीब 300 वीडियो अपलोड हैं इनमें से कई में वह डांस करती नजर आ रही है। वीडियो में उसने अनिवार्य इस्लामी हिजाब नहीं पहना है।
इंस्टाग्राम पर मेदेह के करीब 43,000 फॉलोअर्स हैं। ईरानी पुलिस ने कहा कि उसने इंस्टाग्राम पर ऐसे ही कई अकाउंट बंद कराने का निर्णय लिया है और न्यायपालिका भी इन साइटों को ब्लॉक करने की योजना बना रही है।