फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईरान: भीषण बस दुर्घटना में एक बच्ची की मौत, 19 भारतीय घायल

Tue, 17 Apr 2018 08:30 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Sushma Swaraj
विज्ञापन

ईरान में हुई भीषण बस दुर्घटना में एक 14 साल की भारतीय बच्ची की मौत हो गयी और 19 भारतीय घायल हो गए। यह जानकारी सोमवार को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने दी। इस दुर्घटना में मोहम्मद अली नाम का शख्स गंभीर रूप से घायल हुआ है,जोकि अभी आईसीयू में है। बाकी के 18 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी है। 

विज्ञापन


विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बताया कि उनका स्टाफ हर तरह की मदद देने के लिए हॉस्पिटल में मौजूद है। आपको बता दें कि ये 20 भारतीय तीर्थयात्री क्यूम शहर जा रहे थे, इस जगह को इस्लाम में पवित्र माना जाता है।

सुषमा ने ट्विटर पर बताया कि तेहरान के भारतीय दूतावास से उन्हें जानकारी मिली। 20 भारतीय श्रद्धालुओं से भरी बस कोम जा रही थी जोकि कल रात हादसे का शिकार हो गयी। इस हादसे में 14 साल की कुलसुम फातिमा की सिर में चोट लगने के कारण मौत हो गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन




  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें