फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी: तख्तापलट की आशंका, शाही महल के पास ड्रोन उड़ने से हड़कंप

Sun, 22 Apr 2018 03:38 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

सऊदी अरब के शाही महल में शनिवार रात एक खिलौना ड्रोन घुसने से हड़कंप मच गया। सुरक्षाबलों को उसे मार गिराने के लिए गोलियां चलानी पड़ीं। 

विज्ञापन


सऊदी पुलिस का कहना है कि शाही महल में घुसे संदिग्ध ड्रोन को मार गिराया गया है। यह घटना शनिवार शाम साढ़े सात बजे की है। जांच की जा रही है। हालांकि इसमें कोई घायल नहीं हुआ। घटना के वक्त सऊदी किंग सलमान भी महल में नहीं थे। सऊदी सरकारी मीडिया ने रविवार को बताया कि इस घटना के बाद सऊदी अरब ने ड्रोन का कानून तैयार कर लिया है। रिमोट कंट्रोल से नियंत्रित होने वाले इस ड्रोन के इस्तेमाल के नियम अंतिम चरण में हैं। गृह मंत्रालय ने कहा है कि जब तक नए दिशानिर्देश स्वीकार्य नहीं कर लिए जाते तब तक ड्रोन के शौकीन लोग पुलिस से इजाजत लेकर ही इसे उड़ाए। मंत्रालय ने सुरक्षा में सेंध की आशंकाओं से इनकार किया है। इससे पहले 2015 में ही सऊदी सिविल एविएशन ने सभी तरह के ड्रोन पर प्रतिबंधित कर दिए थे। 
विज्ञापन


तख्तापलट की अफवाह
इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर 30 सेकेंड की फायरिंग का एक  वीडियो वायरल हो गया। कहा गया कि सऊदी महल में हुई गोलाबारी का कारण तख्तापलट की कोशिश है। यहां तक लिखा गया कि किंग सलमान को हटाने के लिए जनरल अल्लुकास नेपिल्स ने यह कार्रवाई की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें