फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से शुरू होगा पवित्र हज, मक्का में जुटे 16 लाख से ज्यादा मुस्लिम श्रद्धालु

Sat, 18 Aug 2018 09:30 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

दुनियाभर के मुस्लिम श्रद्धालु आज से शुरू हो रही वार्षिक हज यात्रा के लिए मक्का शहर में इकट्ठा हो चुके हैं। सऊदी अरब प्रशासन के मुताबिक, 16 लाख से ज्यादा लोग हज के लिए पवित्र शहर पहुंच चुके हैं। मक्का पहुंचने के बाद कई यात्रियों ने काबा के प्रार्थना स्थल पर प्रार्थना की। करीब 1.28 लाख भारतीय भी हज यात्रा के लिए पहुंचे हैं। जेद्दाह में भारतीय वाणिज्य दूतावास के मुताबिक, कुल 1,28,704 भारतीय हज के लिए पहुंचे हैं। 

विज्ञापन


 मक्का में प्रार्थना के बाद श्रद्धालु सोमवार को माउंट अराफात जाएंगे, जहां पैगंबर मुहम्मद ने अपना अंतिम उपदेश दिया था। इसके बाद वे मुजदालिफा और मीना घाटी जाएंगे। पवित्र हज यात्रा काफी कठिन होती है क्योंकि मक्का और मीना का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के करीब रहता है। श्रद्धालु एक दिन में पांच से 15 किलोमीटर ही चल पाते हैं।

 कतर के यात्रियों पर रोक नहीं :

हज एवं उमरा मंत्री मोहम्मद बेंतेन ने कहा कि कतर के हज यात्री कुवैत होते हुए यहां पहुंचे हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि कतर के नागरिकों के हज करने पर कोई रोक नहीं लगाई गई है। सऊदी अरब ने पिछले साल जून में आतंकवाद को धन मुहैया कराने का आरोप लगाते हुए कतर के साथ सभी प्रकार के आर्थिक और यातायात संपर्क खत्म कर दिए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें