फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजयात्रियों को सऊदी अरब में मिलेगी ‘स्लीपिंग पॉड’ सुविधा

Sat, 18 Aug 2018 07:27 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

जापान में झपकी लेने के लिए फाइबर ग्लास के नैप पॉड (स्लीपिंग पॉड) का इस्तेमाल कैप्सूल होटलों में किया जाता है। अब इनका इस्तेमाल सऊदी अरब में भी किया जाएगा। सऊदी अरब की परमार्थ संस्था हाजी एंड मुतमेर गिफ्ट चेरिटेबल एसोसिएशन के प्रमुख मंसूर अल-आमेर ने अपना कार्ड स्वाइप करके इसका अनावरण भी किया है। यह कदम इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि रविवार से यहां हजयात्रा शुरू हो रही है।

विज्ञापन


सऊदी राजतंत्र की योजना है कि वह हजयात्रा के दौरान पश्चिमी शहर मीना में आने वाले यात्रियों के लिए कैप्सूल कमरे पेश करे। अनुमान है कि इस्लाम के पांच स्तंभों में से एक मीना के लिए छह दिनी हज में करीब बीस लाख मुसलमान हजयात्री आएंगे। सऊदी सरकार ने ऑन-द-स्पॉट अनुवाद और आपात चिकित्सा देखभाल के लिए आधुनिक एप भी विकसित किए हैं। हजयात्रियों के नींद के लिए नैप पॉड इन्हीं कोशिशों का हिस्सा है। 

हजयात्रियों के लिए आने वाले दिनों में एसोसिएशन प्रमुख अल-आमेर के मुताबिक हजयात्रियों के लिए नि:शुल्क 18 से 24 कैप्सूल लगाने की योजना है। इस स्लीपिंग पॉड में हजयात्रियों को नींद लेने या आराम करने के लिए वह सारी सुविधाएं होंगी जिनकी उन्हें जरूरत पड़ेगी। सभी पॉड जापान से आयात किए जा रहे हैं। इन प्रत्येक पॉड की कीमत करीब 1,114 डॉलर है।
विज्ञापन


हजयात्रियों को नैप पॉड में मिलेंगी ये सुविधाएं

फाइबर ग्लास से बने प्रत्येक स्लीपिंग पॉड में एक गद्दा, साफ चादरें, एयर कंडीशन और एक बड़ा आइना लगाया गया है। इसकी लंबाई तीन मीटर से कुछ कम और ऊंचाई करीब एक मीटर की है। हजयात्रियों को झपकी या नींद निकालने के लिए इसे पूरी तरह से सुरक्षित और आरामदायक बनाया गया है। इसमें एक तीर्थयात्री को तीन घंटे तक आराम करने की सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें