एक तरफ जहां पूरी दुनिया में महिलाओं के सशक्तिकरण की बात हो रही है और उनके अधिकारों को बढ़ाया जा रहा वहीं दुनिया कुछ ऐसे लोग भी हैं जो महिलाओं को मानवीय अधिकार देना तो दूर उसकी पिटाई करना तक ठीक बता रहे है।
गाजा के मुफ्ती हसन अल-लहन ने एक फिलीस्तीनी टीवी चैनल में दिए साक्षाकार में कई विवादित बयान दिए हैं जो किसी भी प्रोग्रेसिव समाज के लोगों के गले नहीं उतर सकतीं।
हसन अल-लहन को गाजा क्षेत्र के मुफ्ती (कानून का विशेषज्ञ) की उपाधि हासिल है। गाजा के इस नेता ने तलाक न हो इसके लिए भी अजीब नुख्से भी बताए हैं।
मुफ्ती ने बताया पत्नी को पिटाई के तरीके
हसन ने टीवी चैनल पीएमडब्ल्यू की एंकर को साक्षात्कार देते हुए कहा है कि वैवाहिक जीवन अगर सही न चल रहा हो तो पति अपनी पत्नी की पिटाई कर सकता है।
हसन ने कहा कि ध्यान रहे कि इस पिटाई से पत्नी कुरूप नहीं होना चाहिए। इतना ही नहीं हसन ने पिटाई के तरीकों को बताते हुए कहा है कि पति पत्नी को इस तरह से पिटाई करे कि उसके हाथ-पैर न टूटें और न ही शरीर पर चोंट के निशान दिखें।
इसके पीछे मुफ्ती ने तर्क दिया है कि पति को हंसी मजाक के तौर पर पिटाई करना चाहिए इससे तलाक नहीं होता। उन्होंने एंकर से कहा कि पहले तो पति को चेतावनी देनी चाहिए और इसके बाद भी पत्नी का व्यौहार नहीं सुधरता तो उसकी पिटाई करनी चाहिए।
'पिटाई करना प्यार करने जैसा है'
डेली मेल के अनुसार, विवादित बयान देने वाले मुफ्ती का यह साक्षात्कार पूरे फिलीस्तीन में प्रसारित किया गया है जिसकी आलोचना हो रही है।
हैरानी की बात यह भी है कि हसन ऐसी बातें एक महिला एंकर से ही कर रहे थे। हसन ने कहा कि पत्नी की पिटाई इतनी ज्यादा नहीं करनी चाहिए कि पुलिस आ जाए या उसका हाथ टूट जाए। पति की पिटाई से पत्नी का चेहरा खराब नहीं हो चाहिए।
हसन ने कहा कि पत्नी की पिटाई करना एक तरह का प्यार जताना ही होता है और इससे दोनों संबंध अच्छे बने रहते हैं।