फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबई में 79 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं

Fri, 04 Aug 2017 09:41 AM IST
amarujala.com, Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
विज्ञापन
विज्ञापन
दुबई में शुक्रवार सुबह सबसे ऊंची इमारतों में गिनी जाने वाली  79 मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई, टॉर्च टॉवर में लगी आग से अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अब तक आग लगने की वजह का पता नहीं लग पाया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने टॉवर खाली करवा लिया है। यह इमारत 2011 में बनकर तैयार हुई थी। और इसमे 2015 में भी आग लगने का मामला सामने आया था। यानि 2011 से अब तक आग लगने का यह दूसरा मामला है। अधिकारियों के मुताबिक बिल्डिंग में आग सुबह 4 बजे लगी।  

बिल्डिंग में आग लगने के बाद टॉर्च टॉवर पर सवाल उठने लगे हैं, पिछले 3 सालों में 2 बार आग लगने का मामला सामने आने के बाद लोग डरे हुए हैं, और प्रबंधन से सख्त
विज्ञापन
विज्ञापन

कदम उठाने की मांग कर रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें