सऊदी अरब की नेशनल सऊदी एयरलाइन्स ने यात्रियों को नया फरमान जारी किया है। उनका कहना है कि सभी यात्री हाथ और पैक ढ़ककर चलें, जो यात्री नियमों का पालन नहीं करेंगे उन्हें यात्रा की अनुमति नहीं मिल सकेगी।
पढ़ें: सऊदी अरब में अगर कोई अपना कमाने गया है तो पढ़ लें ये बुरी खबर
एयरलाइन्स के मुताबिक यात्री ऐसे कपड़े नहीं पहने जिनसे दूसरों को समस्या हो। महिलाओं के साथ-साथ पुरूषों के लिए भी नियम बनाए गए हैं। शार्टस और स्लीपर पहनने वाले पुरूष यात्रियों यात्रा करने की अनुमति नहीं मिलेगी। एयरलाइन्स के इस कदम की लोग आलोचना कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग इस फैसले से सहमत भी दिखे। सऊदी के पूर्व पर्यटन चीफ अल घामडी के मुताबिक सभी एयरलाइन्स पर यह नियम लागू किया गया है।
पढ़ें: कतर ने 80 देशों के लोगों के लिए की फ्री वीजा एंट्री की घोषणा, भारत भी शामिल
एयरलाइंस ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि कंपनी हवाई यात्रा के दौरान ड्रेस कोड का पालन न करने वाले यात्रियों की फ्लाइट कैंसल करने का अधिकार रखती है।सोशल मीडिया पर कई लोगों ने सऊदी एयरलाइंस के इस ड्रेस कोड पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।