मशहूर मैग्जीन वोग के कवर पेज पर छपी सऊदी अरब की राजकुमारी की तस्वीर ने देश में बवाल मचा दिया है। तस्वीर में राजकुमारी को ड्राइविंग सीट पर बैठा हुआ दिखाया गया है। महिलाओं के गाड़ी चलाने की स्वतंत्रता का विरोध करने वाले सऊदी के कुछ लोगों को ये तस्वीर ठीक नहीं लगी और उन्होंने तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया।