फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैग्जीन के कवर पेज पर छपी राजकुमारी की तस्वीर ने सऊदी अरब में मचाया बवाल, जानें क्यों

Sat, 02 Jun 2018 08:06 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मशहूर मैग्जीन वोग के कवर पेज पर छपी सऊदी अरब की राजकुमारी की तस्वीर ने देश में बवाल मचा दिया है। तस्वीर में राजकुमारी को ड्राइविंग सीट पर बैठा हुआ दिखाया गया है। महिलाओं के गाड़ी चलाने की स्वतंत्रता का विरोध करने वाले सऊदी के कुछ लोगों को ये तस्वीर ठीक नहीं लगी और उन्होंने तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
यहां की कुछ महिलाओं ने सोशल मीडिया पर मैग्जीन के कवर पर छपी राजकुमारी हायफा-अब्दुल्लाह अल-सौद की फोटो के चेहरे पर गिरफ्तार एक्टिविस्ट की तस्वीर लगाकर देशद्रोही का नाम दिया। इसके अलावा कई दूसरे लोग भी राजकुमारी की तस्वीर के साथ गिरफ्तार एक्टिविस्ट की तस्वीर फोटोशॉप करके शेयर कर रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
वोग मैग्जीन के इस एडिशन में प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के सुधारवादी विचारधारा के तहत महिलाओं पर लगे प्रतिबंध को हटाने और धार्मिक कट्टरपंथ को खत्म करने के मुद्दे को प्राथमिकता दी गई है। कवर पर छपी इस तस्वीर में राजकुमारी ड्राइविंग सीट पर बैठी हुई हैं। उनके हाथों में लेदर के दस्ताने हैं और उन्होंने हाई हील्स भी पहनी हुई हैं।  

4 of 5
मैग्जीन में छपी इस तस्वीर से साफ तौर पर पता चल रहा है कि सऊदी अब अपनी रूढ़िवादी परंपरा को तोड़ महिलाओं की ड्राइविंग के लिए तैयार है। राजकुमारी हायफा ने मैग्जीन को दिए अपने इंटरव्यू में कहा है कि सऊदी में कुछ रूढ़िवादी लोग हैं जो नए बदलाव से डरते हैं। राजकुमारी का कहना है कि वह इन बदलावों का पूर्ण रूप से समर्थन करती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उल्लेखनीय है कि सऊदी में इसी महीने महिलाओं के गाड़ी चलाने के अधिकारों के लिए आवाज उठाने वाली संस्था के 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया था। इनमें से 4 लोगों को तो पिछले सप्ताह छोड़ दिया गया लेकिन बाकी पर फैसला आना अभी बाकी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें