आतंकी संगठन आईएस ने बृहस्पतिवार को अपने शीर्ष कमांडर अबु बकर अल बगदादी का नया ऑडियो संदेश जारी किया है। ऑडियो टेप में बगदादी को यह कहते हुए सुना गया कि वह अब भी जिंदा है। इस रिकॉर्डिंग को आईएस द्वारा संचालित अल फुर्गान ने जारी किया है। इस रिकॉर्डिंग में सिर्फ बगदादी की आवाज सुनाई दे रही है।
पिछली बार नवंबर में बगदारी का ऑडियो संदेश जारी किया गया था। सनद रहे कि रूसी अधिकारियों ने जून में सीरियाई शहर रक्का में रूसी हवाई हमले में अब बगदादी के मारे जाने की संभावना जताई थी। इसके बाद आईएस की कमर टूट गई और उसे इराक और सीरिया में करारी शिकस्त मिली।
पढ़ें- कुर्द अधिकारी का दावा, जिंदा है आईएस सरगना बगदादी
बगदादी की मौत की अफवाहें
बता दें कि इससे पहले बगदादी की मौत की अफवाहें उड़ती रही हैं। 2015 में हुई भारी हवाई बमबारी में दावा किया गया था कि बगदादी मारा गया है, लेकिन अब तक बगदादी जिंदा है या मर गया ये राज ही बना हुआ है।
गौरतलब है कि बगदादी को आखिरी बार 2014 में मोसुल की अल नूरी मस्जिद में देखा गया था। इसके बाद से उसे किसी ने भी सार्वजनिक तौर पर नहीं देखा।