फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमाम की याद में इकट्ठा हुए शिया, बगदाद की मस्जिद का देखिए रंग

Thu, 12 Apr 2018 07:20 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

इराक के बगदाद शहर की ये तस्वीर देखने लायक है। शिया भक्त इमाम मुसा अल कादिम के पवित्र मस्जिद में उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए इकट्ठा हुए। 11 अप्रैल को शिया भक्त यहां अपने श्रद्धेय इमाम की पुण्यतिथि को मनाने के लिए यहां पहुंचे। सभी तीर्थयात्रियों ने यहां सोने के इस गुंबददार मस्जिद पर इकट्ठा होकर इमाम मुसा अल कादिम के कहे उपदेशों को दोहराया। 

विज्ञापन


बता दें कि इमाम मुसा अल कादिम की 8वीं शताब्दी के अंत में मृत्यु हो गई थी। लेकिन शिया भक्तों में इमाम के प्रति आज भी श्रद्धा है। हर साल श्रद्धालुओं का यहां आना होता है और इसी तरह इस मस्जिद की खूबसूरती बढ़ जाती है।  

Trending Videos
विज्ञापन

इस बार भी नजारा देखने लायक था। शिया भक्तों के बीच चमचमाती ये सोने की गुंबददार मस्जिद देख यकीनन आपके जहन में भी खूबसूरती के वो तमाम एहसास उठेंगे जिसे जीने की खातिर लोग दूर-दूर से यहां आते हैं। 

उन्हें अल-कादिम कहा जाता था क्योंकि वह दयालु थे। कुछ सूत्रों के मुताबिक, अल-कादिम बचपन से ही काफी धार्मिक थे। अपने पिता जाफर अल-सादिक के बाद मुसा अल कादिम सातवें शिया इमाम बने। उन्हें कई बार कैद गया था और बगदाद के सिंदिन इब्न शहक जेल में उनकी मृत्यु हो गई थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें