फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबई में आयोजित हुआ विश्व महिला सम्मेलन, महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा

Tue, 10 Apr 2018 05:39 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विश्व महिला सम्मेलन
विज्ञापन
पेड़ों की मजबूत जड़ें प्रकृति की अनियमितताओं का सामना करती हैं। प्रकृति के निर्माण की प्रक्रिया में जड़ों का दृढ़ और सशक्त होना बेहद जरुरी है। पूरे विश्व एवं समाज में यह बात कई बार सिद्ध हो चुकी है कि महिलाएं एक राष्ट्र की जड़ें हैं और इन जड़ों का मजबूत होना उस राष्ट्र के विकास को बेहतर बनाता है। यह वह महिलाएं हैं जो अर्थव्यवस्था के इंजन और समाज के कल्याण को संचालित करती हैं। भारत और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों के नागरिकों के लिए यह बेहद उपयुक्त आकांक्षा है के भविष्य की पीढ़ियों के लिए दुनिया को एक बेहतर जगह बनाना है। भारत के वाणिज्य दूतावास महाप्रबंधक के साथ मिलकर दोनों देशों के बीच गहन सहयोग को स्वीकार करते हुए अंतरराष्ट्रीय महिला सशक्तिकरण प्रोग्राम (IWEP) ने विश्व महिला सम्मेलन का आयोजन 7 अप्रैल को दुबई में किया। 
विज्ञापन


इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य सभी क्षेत्र की महिलाओं को एक मंच पर लाना एवं उनसे जुड़े मुद्दों पर चर्चा करना था, खासकर उन महिलाओं के लिए जिन्हे पूर्ण क्षमता होने के बावजूद बाधाओं का सामना करना पड़ा है। यह  सम्मेलन खासतौर से भारत और और यू.ए.ई की  महिलाओं के लिए आयोजित किया गया था।
विज्ञापन

द हंस फाउंडेशन से माता श्री मंगला जी को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुरुस्कार से नवाजा गया

विश्व महिला सम्मेलन
कार्यक्रम में पुरस्कार वितरण भी हुआ, जिसमे उन अचीवर्स को यह पुरस्कार प्रदान किये गए, जिन्होंने स्वयं के लिए तो एक पहचान बनाई ही है साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में मानवता की मदद भी की है, जो विशेष कर भारत और यू.ए.ई को प्रभावित करती है।  

इस सम्मलेन में द हंस फाउंडेशन से माता श्री मंगला जी को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुरुस्कार से नवाजा गया। इस अवॉर्ड को द हंस फाउंडेशन के सीईओ जनरल मेहता ने माता जी की ओर से स्वीकार किया। गौरतलब है की द हंस फाउंडेशन शुरू से ही अपने संस्थापक भोले महाराज व माता मंगला जी के नेतृत्व में भारत वर्ष में महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य और पलायन को लेकर काम करती आयी है।

इस कार्यक्रम में कई गणमान्य व्यक्ति शामिल थे, जिनमे भारतीय राजनीतिज्ञों और मंत्रियों के अलावा सिनेमा, साहित्य, स्वास्थ्य, उद्यमी, समाज सेवी और गृहणी सभी क्षेत्र की अग्रणी  महिलाओं की भागीदारी देखने को मिली। विश्व महिला सम्मेलन में 200 प्रतिभागियों ने महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की, जिसका परिणाम नीति पत्र में संकलित हुआ एवं अब इन परिणामों को संयुक्त अरब अमीरात के हैप्पीनेस मंत्रालय एवं भारत के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के साथ साझा किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें