इस्तांबुल में आतंकी संगठगन इस्लामिक स्टेट समूह के 29 संदिग्ध सदस्यों को गिरफ्तार किया है। ये कथित तौर पर तुर्की पर हमला करने की तैयारी में थे। इस्तांबुल पुलिस मुख्यालय के मुताबिक ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और एक बंदूक बरामद हुई है। जिन संदिग्ध सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है उनमें से कई युद्ध क्षेत्र में लड़ चुके थे।
तुर्की की सीमा पहले आईएस रंगरूटों और आपूर्ति के लिए एक महत्वपूर्ण ट्रांजिट प्वाइंट थी। लेकिन तुर्की ने सुरक्षा को कड़ा कर दिया और पिछले अगस्त में जिहादियों को अपनी दक्षिणी सीमा से निकालने के लिए सैन्य कार्रवाई शुरू की थी। तुर्की को 2016 में आतंकवादी हमलों की एक सीरीज का सामना भी करना पड़ा था। एक हमला 2017 में भी हुआ।
आखिरी हमला आईएस ने इस्तांबुल नाइट क्लब रियाना में नए साल के समारोह के दौरान किया था। नववर्ष का जश्न मना रहे लोगों पर एक व्यक्ति ने अंधाधुंध गोलीबारी की थी, जिसमें 39 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि 65 अन्य लोग घायल हो गए थे।