फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kuwait: यूके जा रहे 60 भारतीय कुवैत में फंसे, 20 घंटे रहे भूखे-प्यासे; भारत के दखल के बाद गंतव्य के लिए रवाना

Mon, 02 Dec 2024 06:02 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कुवैत सिटी

सार

मुंबई से मैनचेस्टर के लिए उड़ान भरने वाले गल्फ एयर के विमान में इंजन की खराबी के चलते कुवैत हवाईअड्डे पर आपातकालीन लैंडिग करनी पड़ी। कई घंटे कुवैत में फंसे 60 भारतीय यात्रियों को खाने- पानी के साथ-साथ कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
कुवैत में फंसे भारतीय - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई से मैनचेस्टर के लिए उड़ान भरने वाले गल्फ एयर के विमान में सवार करीब 60 भारतीय यात्री 20 घंटे से अधिक समय तक कुवैत हवाईअड्डे पर फंसे रहे। गल्फ एयर के विमान को इंजन में खराबी के चलते रविवार को आपातकालीन स्थिति में कुवैत में उतारना पड़ा। हालांकि, काफी मशक्कत और भारतीय दूतावास के दखल के बाद यात्रियों को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

विज्ञापन


कुवैत स्थित भारतीय दूतावास ने बताया कि गल्फ एयर की मैनचेस्टर जाने वाली उड़ान अंततः आज 0434 बजे रवाना हुई, जिसमें फंसे हुए भारतीय यात्री तथा अन्य लोग सवार थे। दूतावास की टीम उड़ान के रवाना होने तक जमीन पर मौजूद थी।

Kuwait - फोटो : ANI
भोजन ना मिलने की शिकायत
यात्रियों ने भोजन और अन्य मदद न मिलने की शिकायत की है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में गल्फ एयर के यात्रियों को हवाईअड्डे के अधिकारियों के साथ बहस करते हुए देखा जा सकता है। उधर कुवैत में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने इस मामले को गल्फ एयर के सामने उठाया है।

हालांकि एयरलाइन ने इस पर कोई बयान नहीं दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक यात्री यात्री आरजू सिंह ने बताया कि उन्होंने लाउंज में प्रवेश की अनुमति मांगी, लेकिन हवाईअड्डे के अधिकारियों ने उन्हें रोक दिया। उन्होंने कहा कि 13 घंटे से अधिक समय से यात्री फंसे हुए हैं।
विज्ञापन

कुवैत में फंसे भारतीय - फोटो : ANI
भारतीय दूतावास की टीम हवाईअड्डे पर मौजूद
इससे पहले भारतीय दूतावास ने कहा कि उसकी एक टीम यात्रियों की सहायता करने और एयरलाइन के साथ समन्वय के लिए हवाईअड्डे पर है। यात्रियों को हवाई अड्डे पर लाउंज दिया गया है। यात्रियों को हवाईअड्डे के होटल में ठहराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें