फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ग्रीन इकोनॉमी' पर अभूतपूर्व कार्य के लिए पवन सुखदेव को मिला 'पर्यावरण का नोबेल'

Wed, 29 Jan 2020 01:55 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पवन सुखदेव - फोटो : यूएन न्यूज
विज्ञापन

 प्रख्यात भारतीय पर्यावरण अर्थशास्त्री और संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के सद्भावना राजदूत पवन सुखदेव ने ‘हरित अर्थव्यवस्था’ पर अभूतपूर्व कार्यों के लिए 2020 का टायलर पुरस्कार अपने नाम किया है। इस पुरस्कार को ‘पर्यावरण का नोबेल पुरस्कार’ कहा जाता है। 59 साल के सुखदेव संरक्षण जीव विज्ञानी ग्रेशन डेली के साथ यह पुरस्कार ग्रहण करेंगे।

विज्ञापन


पर्यावरण को क्षति के आर्थिक परिणाम, नुकसान की ओर कॉरपोरेट व राजनीतिक नीति निर्माताओं का ध्यान खींचने के लिए उन्हें यह पुरस्कार दिया जा रहा। दोनों एक मई को यहां एक कार्यक्रम में यह पुरस्कार ग्रहण करेंगे। दोनों को एक स्वर्ण पदक दिया जाएगा और वे दो लाख डॉलर की पुरस्कार राशि साझा करेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें