फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनान : एजियन सागर में शरणार्थियों से भरी नौका पलटी, 16 लोगों की मौत

Sun, 26 Dec 2021 01:19 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, एथेंस

सार

यूनान में पूर्वी एजियन द्वीप पर भारी गश्त की जाती है, जिसके चलते सागर में शुक्रवार देर रात शरणार्थियों की एक नौका के पलट जाने से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई है। यह द्वीप वर्षों तक शरणार्थी संकट से जूझता रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एजियन सागर में शुक्रवार देर रात शरणार्थियों की एक नौका के पलट जाने से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई है। यूनान में पूर्वी एजियन द्वीप पर भारी गश्त की जाती है, क्योंकि यह द्वीप वर्षों तक शरणार्थी संकट से जूझता रहा है। ऐसे में तस्कर इसके बजाए तुर्की से इटली का मार्ग चुन रहे हैं, जो अत्यधिक खतरनाक है और इसी कारण हाल में ये हादसे हुए।

विज्ञापन


तटरक्षक बल ने बताया कि मध्य एजियन में पारोस द्वीप से करीब आठ किलोमीटर दूर नौका पलट जाने के बाद 62 लोगों को बचाया गया। हादसे में जीवित बचे लोगों ने तटरक्षक बल को बताया कि पोत पर करीब 80 लोग सवार थे।

प्राधिकारियों ने बताया कि तटरक्षक बल की पांच नौकाओं, नौ निजी पोतों, एक हेलीकॉप्टर, एक सैन्य विमान और तटरक्षक बल के गोताखोरों ने रात भर बचाव अभियान में भाग लिया। इससे पहले, एंटीकिथेरा द्वीप के पास एथेंस से करीब 235 किलोमीटर (145 मील) दक्षिण में एक चट्टानी टापू से एक नौका के बृहस्पतिवार को टकरा जाने से 11 लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें