फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीरिया: विद्रोहियों के नियंत्रण वाले इलाके में अस्पताल पर हमला, छह की मौत, 17 घायल

Mon, 22 Mar 2021 01:43 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, बेरूत
विज्ञापन
हमला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

सीरिया में सरकार के नियंत्रण वाले इलाकों से विद्रोहियों के कब्जे वाले अतारेब कस्बे में एक अस्पताल पर गोलेबारी गई, जिसमें एक बच्चे समेत कम से कम छह मरीजों की मौत हो गई और स्वास्थ्यकर्मी घायल हो गए तथा अस्पताल को बंद करना पड़ा।

विज्ञापन


बचावकर्मियों और कार्यकर्ताओं के एक समूह ने यह जानकारी दी। ब्रिटेन स्थित सीरियाई मानवाधिकार निगरानी संगठन ने बताया कि पश्चिमी अलेप्पो के अतारेब में अस्पताल के प्रवेश द्वारा और प्रांगण में गोलेबारी की गई।

सीरियन सीविल डिफेंस के स्वयंसेवकों ने बताया कि मारे गए कम से कम छह लोगों में एक बच्चा और एक महिला शामिल है। सीरियन अमेरिकन मेडिकल सोसाइटी ने बताया कि हमले में पांच चिकित्सा कर्मियों समेत 17 लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें