फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: गोरिल्ला के बाड़े में गिरा बच्चा, 10 मिनट घसीटता रहा, देखें फिर कैसे बची जान

Sun, 29 May 2016 03:03 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Gorilla shot dead - फोटो : wlwt
विज्ञापन
अमेरिका के सिनसिनाटी स्थित चिड़ि‍याघर में चार साल का एक बच्‍चा गोरिल्‍ला के 10-12 फीट गहरे बाड़े में गिर गया। जिस वक्त बच्चा गिरा बाड़े में तीन गोरिल्ला थे। इनमें से दो मादा को हटा लिया गया, लेकिन एक गोरिल्ला हिंसक हो गया और वह 10 मिनट तक बच्‍चे को घसीटता रहा। 
विज्ञापन


चिड़ि‍याघर के अधिकारियों ने जब गोरिल्‍ला को गोली मारी, तब बच्‍चा गोरिल्‍ला की टांगों के बीच में था। मारे गए गोरिल्ला का नाम हराम्बे बताया जा रहा है। चिड़ि‍याघर के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। उनका कहना है कि अभी तक जो जानकारी मिली है, उससे तो ऐसा लगता है कि बच्‍चा रेलिंग पार कर गया होगा और फिर बाड़े में गिर गया। 

शनिवार को सामने आई वीडियो फुटेज में बच्‍चे और गोरिल्ला के बीच हुए संघर्ष की रोंगटे खड़े कर देने वाली तस्‍वीरें सामने हैं। वीडियो में लोगों के डर से चीखने की आवाजें आ रही हैं। गोरिल्‍ला के बच्‍चे को पानी में घसीटने वाली फुटेज वीडियो से हटा दी गई है।  
विज्ञापन


बच्‍चे को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है, जहां उसकी हालत अच्छी बताई जा रही है। राहत की बात यह रही कि चिड़ि‍याघर में खतरनाक जानवरों से निपटने के लिए एक रिस्‍पांस टीम है। जो ऐसे ही हालात का सामना करने के लिए बनी है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें