फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुगतान और रोजगार में पक्षपात के आरोपों का निपटारा करेगी गूगल

Wed, 03 Feb 2021 01:15 AM IST
Amit Mandal एजेंसी, सेन रेमन।

सार

  • मामले के निपटारे के लिए कंपनी 5,500 कर्मियों को देगी 26 लाख डॉलर
विज्ञापन
गूगल - फोटो : google
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैलिफोर्निया और वाशिंगटन में महिला इंजीनियरों तथा एशियाई मूल के लोगों के साथ भेदभाव करने के आरोपों का निबटारा करने के एवज में गूगल 5,500 से अधिक कर्मचारियों को 26 लाख डॉलर की राशि का भुगतान करेगा। इसमें नौकरी के लिए आवेदन करने वाले लोग भी शामिल होंगे।

विज्ञापन


इस समझौते की घोषणा मंगलवार (भारतीय समयानुसार) को की गई। इसके साथ ही इससे जुड़ा चार साल पुराना वह मामला भी बंद हो जाएगा जो श्रम विभाग ने गूगल जैसी संघीय सरकारी ठेकेदार कंपनियों के भुगतान के तौर तरीकों की समय-समय पर समीक्षा के दौरान शुरू किया था।

आरोप लगे थे कि गूगल ने 2014 से 2017 के बीच महिला इंजीनियरों को समान पद पर आसीन पुरुष इंजीनियरों की तुलना में कम भुगतान किया। इन आरोपों के बाद मामले की जांच शुरू की गई थी। वेतन में विसंगतियां गूगल के अनेक कार्यालयों में पाई गई थी जिनमें कैलिफोर्निया, सिएटल और किर्कलैंड तथा वाशिंगटन जैसे कार्यालय शामिल थे। गूगल ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए इनसे इनकार किया था।
विज्ञापन


गूगल ने दी सफाई
गूगल की ओर से इस मामले पर सफादी दी गई कि हमारा मानना है कि हर किसी को उसके काम के आधार पर भुगतान किया जाना चाहिए, इस आधार पर नहीं कि वे कौन हैं। हम अपनी नियुक्ति प्रक्रिया और मुआवजा प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाने के लिए भारी निवेश करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें