फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Google: गूगल ने चीनी प्रचार से जुड़े 50000 खाते ब्लॉक किए, ड्रैगनब्रिज साइट से की जा रही थी अमेरिका की आलोचना

Tue, 31 Jan 2023 01:03 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, कैलिफोर्निया।

सार

गूगल के थ्रेट एनालिसिस ग्रुप (TAG) का मिशन समन्वित सूचना संचालन से जुड़े लोगों समेत गंभीर खतरों को समझना और उनका मुकाबला करना है। टीएजी ने बताया कि उन्होंने आईओ नेटवर्क के एक लाख से ज्यादा ड्रैगनब्रिज खातों को बंद कर दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गूगल ने पिछले साल यूट्यूब, ब्लॉगर और एडसेंस जैसे विभिन्न प्लेटफार्मों पर चीन समर्थक खातों द्वारा साझा की गई 50,000 से ज्यादा सामग्री को ब्लॉक कर दिया है। अपने ब्लॉग साइट पर यह जानकारी साझा करते हुए गूगल के थ्रेट एनालिसिस ग्रुप (टीएजी) ने कहा कि उन्होंने उस समूह को अब ब्लॉक कर दिया है जिसे वैकल्पिक रूप से ''स्पामोफ्लैज ड्रैगन'' और ''ड्रैगनब्रिज'' के नाम से जाना जाता है।

विज्ञापन


ये दोनों ही समूह आमतौर पर चीन समर्थक सामग्री साझा करते हैं, जिनमें अमेरिका की आलोचना की जाती है। टीएजी का मिशन समन्वित सूचना संचालन (आईओ) से जुड़े लोगों समेत गंभीर खतरों को समझना और उनका मुकाबला करना है। टीएजी ने बताया कि उन्होंने आईओ नेटवर्क के एक लाख से ज्यादा ड्रैगनब्रिज खातों को बंद कर दिया है।

ड्रैगनब्रिज ने 2022 में भी वास्तविक दर्शकों से कोई जुड़ाव हासिल नहीं किया इसलिए गूगल ने उन्हें प्रतिबंधित कर दिया। अधिकांश ड्रैगनब्रिज चैनलों के शून्य सब्सक्राइबर थे और 80 फीसदी से अधिक वीडियो में 100 से कम व्यूज थे। दुर्लभ मामलों में जहां ड्रैगनब्रिज सामग्री को ट्रैफिक मिला, वह पूरी तरह अप्रमाणिक था। यह ट्रैफिक ड्रैगनब्रिज खातों से आ रहा था, न कि वास्तविक यूजर्स से। गूगल ने कहा कि ब्रॉगर इंगेजमेंट मैट्रिक्स में भी ड्रैगनब्रिज के ब्लॉगों के लिए कोई प्रामाणिक दर्शक नहीं दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें