फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूगल और अमेजन पर फ्रांस में 16.3 करोड़ डॉलर का जुर्माना

Fri, 11 Dec 2020 06:49 AM IST
Amit Mandal पीटीआई, पेरिस
विज्ञापन
google
विज्ञापन
फ्रांस में डेटा निजता की निगरानी करने वाली इकाई सीएनआईएल ने गूगल पर 10 करोड़ यूरो (12.1 करोड़ डॉलर) और अमेजन पर 3.5 करोड़ यूरो (4.2 करोड़ डॉलर) का जुर्माना लगाया है। दोनों पर ये जुर्माना देश के विज्ञापन कुकीज नियमों का उल्लंघन करने के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन


नेशनल कमीशन ऑन इंफोर्मेटिक्स एंड लिबर्टी (सीएनआईएल) ने एक बयान में कहा कि दोनों कंपनियों की फ्रांसीसी वेबसाइट ने इंटरनेट उपयोक्ताओं से विज्ञापन उद्देश्यों के लिए ट्रैकर्स और कुकीज को पढ़ने की पूर्वानुमति नहीं ली। ये कुकीज और ट्रैकर्स व्यक्ति के कंप्यूटर में खुदबखुद सहेज ली जाती हैं।



बयान में कहा गया है कि गूगल और अमेजन उपयोक्ताओं को यह बताने में भी विफल रहीं कि वे इस काम के लिए इन कुकीज का उपयोग करेंगी और किस तरह उपयोक्ता इनके लिए मना कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें