फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इतनी बार दिया ड्राइविंग टेस्ट जानकर रह जाएंगे हैरान, पूरा मामला पढ़ें

Fri, 15 Jan 2021 09:41 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

कभी कभी कोई इंसान किसी काम के लिए इतना बेसब्र होता है कि जब तक उसका वह काम नहीं हो जाता वह चैन से नहीं बैठता। ऐसा ही एक किस्सा इंग्लेंड के शख्स का है जिसने 157 बार टेस्ट दिया तब जाकर 158वीं बार में ड्राइविंग टेस्ट में पास हुआ। यह शख्स थ्योरी टेस्ट में बार बार फेल हो रहा था।

विज्ञापन


इस आदमी ने ड्राइविंग टेस्ट पास करने लिए लगभग तीन लाख रुपये खर्च किए। सोशल मीडिया पर ये किस्सा आने के बाद लोग भी हैरान हैं कि उसने इतनी बार थ्योरी टेस्ट दिया और वह लगातार फेल हो रहा था।

वहीं ड्राइविंग एंड व्हीकल स्टैंडर्ड्स एजेंसी द्वारा जारी आंकड़ों में अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन एक महिला का है जो अब तक 117 बार थ्योरी टेस्ट दे चुकी है और अभी तक इसे पास भी नहीं किया है।
विज्ञापन


वहीं बात अगर  प्रैक्टिकल टेस्ट क्लियर करने की है तो 72 साल के एक शख्स को अपना लाइसेंस लेने के लिए 43 बार टेस्ट देना पड़ा वहीं एक महिला 41 बार प्रैक्टिकल टेस्ट दे चुकी है जो सफल नहीं हुई है।

सोशल मीडिया पर लोग इसके खूब मजे ले रहे हैं कुछ लोग उसके प्रयासों की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोग इतने देर में टेस्ट क्लियर करने से लाइसेंस न देने की बात कह रहे हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा कि आप कितने भी बार असफल हो जाओ, कोशिश करें और फिर और कोशिश करें। एक यूजर ने लिखा कि कुछ लोगों को टेस्ट पास करने में समय लगता है, कोशिश करते रहने में कोई शर्म नहीं है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें