फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shocking: प्रेमी ने नशे में बिस्तर पर कर दिया पेशाब, गुस्साई महिला ने दी भयानक सजा

Thu, 19 Jan 2023 10:55 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

USA: युवक ने बताया कि उसने वहां से जाने की कोशिश की लेकिन उसकी गर्लफ्रेंड ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। 
विज्ञापन
आरोपी महिला गिरफ्तार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के लुइसियाना में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल एक युवक ने शराब के नशे में बिस्तर पर पेशाब कर दिया। इस बात से उसकी गर्लफ्रेंड इतना नाराज हो गई कि उसने युवक को चाकू घोंप दिया। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। खबर के अनुसार, घायल युवक ने बताया कि वह अपनी गर्लफ्रेंड ब्रियाना लैकोस्ट (25 वर्ष) के साथ बीते डेढ़ साल से रह रहा है। 

विज्ञापन


युवक ने बताया कि शनिवार को वह और उसकी महिला मित्र देर रात करीब साढ़े तीन बजे शराब के नशे में घर लौटे। पीड़िता ने बताया कि जब वह सो रहा था तो अचानक उसकी महिला मित्र उठी और उसे पीटना शुरू कर दिया। दरअसल शराब के नशे में युवक ने बिस्तर पर ही पेशाब कर दिया था। युवक ने बताया कि उसने वहां से जाने की कोशिश की लेकिन उसकी गर्लफ्रेंड ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। 

घटना में पीड़ित शख्स को शरीर में बाईं तरफ चाकू लगा है, जिससे युवक के फेफड़े में भी घाव हो गया है। हालांकि आरोपी महिला का कहना है कि झगड़े के दौरान युवक ने उस पर हमला किया था और उसका गला दबाने की कोशिश की थी। इसी के चलते अपने बचाव में युवक पर चाकू से हमला किया। गौरतलब है कि आरोपी महिला ने खुद युवक को प्राथमिक उपचार दिया और इसके बाद अस्पताल भी लेकर आई। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें