फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूएनएचआरसी में बोले सेरिंग, गिलगित-बाल्टिस्तान भारत का हिस्सा, 70 साल से समस्या बना है पाक

Wed, 11 Sep 2019 04:27 PM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
गिलगित-बाल्टिस्तान के कार्यकर्ता सेंज सेरिंग - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

जिनेवा में यूएनएचआरसी के 42वें सत्र में गिलगित-बाल्टिस्तान के सामाजिक कार्यकर्ता सेंज सेरिंग ने गिलगित-बाल्टिस्तान को भारत का हिस्सा बताया। उन्होंने कहा, 'गिलगित बाल्टिस्तान भारत का एक हिस्सा है। संयुक्त राष्ट्र के सदस्यों को यह समझना होगा कि पाकिस्तान पिछले 70 सालों से एक बड़ी बाधा बना हुआ है।'

विज्ञापन



सेंज सेरिंग ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के भारत सरकार के फैसले को सही बताया। सेरिंग ने कहा, 'जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 कुछ लोगों के हाथ का खिलौना बन गया था जिसने उन्हें जातीय और धार्मिक समूहों पर 'वीटो पावर' दे दी थी। जिन लोगों को इससे फायदा हो रहा था, वह पाकिस्तानी सेना के सहयोगी बन गए और पाकिस्तान के रणनीतिक हितों को जम्मू-कश्मीर में बढ़ावा दे रहे थे।'

सेरिंग ने बालाकोट एयर स्ट्राइक की सफलता का भी किया था दावा

बता दें कि भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के प्रशिक्षण शिविर पर की गई एयर स्ट्राइक के बाद विपक्षी दलों और पाकिस्तान ने एयर सट्राइक की सफलता पर सवाल उठाए थे। सेंज सेरिंग ने तब इसकी सफलता का दावा किया था। उनके इस दावे के साथ एक वीडियो भी सामने आया था जिसमें पार सेना यह मान रही थी कि एयर स्ट्राइक में 200 आतंकी मारे गए थे। 


सेरिंग ने कहा था कि मैं यह नहीं जानका कि यह वीडियो कितना सही है, लेकिन यह सच है कि पाकिस्तान सच छुपा रहा है। सेंज ने अपने दावों को लेकर कहा था कि पाकिस्तान में हुई तबाही को मानने के लिए यह सारे सबूत काफी हैं। वहां भारतीय एयरफोर्स ने हमला किया और आतंकियों को मार गिराया अगर ऐसा नहीं होता, तो पाक सभी मीडिया वालों को पूरी तरह से कवर करने की इजाजत देता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें