फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Grand Mosque Dome Collapses: इंडोनेशिया के इस्लामिक सेंटर में आग, बड़ी मस्जिद का विशाल गुंबद ढहा

Thu, 20 Oct 2022 08:18 AM IST
सुरेंद्र जोशी एएनआई, जकार्ता

सार

जकार्ता इस्लामिक सेंटर में आग के वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। इनमें दिखाया गया है कि मस्जिद का गुंबद गिर गया है। गल्फ टुडे की रिपोर्ट के अनुसार हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। गुंबद की मरम्मत चल रही थी, इसी दौरान आग लगने से वह तबाह हो गया। 

विज्ञापन
giant dome of Jakarta Islamic Centre Grand Mosque collapsed - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता स्थित इस्लामिक सेंटर  की बड़ी मस्जिद में बुधवार को आग लग गई। इसी दौरान मस्जिद का विशाल गुंबद ढह गया। हालांकि, इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ। 

विज्ञापन


जकार्ता इस्लामिक सेंटर में आग के वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। इनमें दिखाया गया है कि मस्जिद का गुंबद गिर गया है। गल्फ टुडे की रिपोर्ट के अनुसार अधिकारियों ने कहा है कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। गुंबद की मरम्मत चल रही थी, इसी दौरान आग लगने से वह तबाह हो गया। 

इंडोनेशिया के मीडिया के अनुसार यह घटना बुधवार को स्थानीय समयानुसार दोपहर 3 बजे हुई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 10 दमकलें मौके पर पहुंची व आग पर काबू किया। वीडियो फुटेज में मस्जिद का गुंबद ढहने से ठीक पहले वहां से आग की लपटें और धुआं निकलता दिख रहा है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार आग लगने की घटना के वक्त इस्लामिक सेंटर का जीर्णोद्धार चल रहा था। पुलिस आग के कारणों की जांच कर रही है और इमारत में काम करने वाले ठेकेदारों से पूछताछ की है। 
विज्ञापन


20 साल पहले भी लगी थी मस्जिद में आग
इस इस्लामिक सेंटर परिसर में विशाल मस्जिद के अलावा शैक्षणिक, वाणिज्यिक और अनुसंधान सुविधाएं भी हैं। मस्जिद के गुंबद में पिछली बार लगभग 20 साल पहले मरम्मत के दौरान आग लग गई थी। अक्तूबर 2002 में लगी आग को बुझाने में पांच घंटे लगे थे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें