फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका और कनाडा में पहली बार देखे गए जानलेवा एशियाई होर्नेट, वैज्ञानिकों में हड़कंप

Sun, 03 May 2020 10:46 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

  • होर्नेट के काटने से एशिया में हर साल जाती है करीब 50 लोगों की जान
  • बेहद जहरीला होता है इन कोड़ों का डंक, पड़ सकता है दिल का दौरा
  • मधुमक्खियों को खतरा, घंटों में खत्म कर सकते हैं हजारों मधुमक्खियां
विज्ञापन
एशियाई होर्नेट - फोटो : John Holubeshen/Facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका और कनाडा में पहली बार विशाल एशियाई होर्नेट देखे गए हैं। इसकेबाद से वैज्ञानिक समुदाय में हड़कंप सा मच गया है। ये विशाल कीड़े 'मर्डर होर्नेट' के नाम से भी जाने जाते हैं। आम तौर पर ये पूर्वी एशिया में पाए जाते हैं जहां हर साल इनकी वजह से करीब 50 लोगों की जान जाती है। 

विज्ञापन


लेकिन, नवंबर 2019 से उत्तरी अमेरिका के पश्चिमी तट पर ये ये होर्नेट कई बार देखे गए हैं। हालांकि, यह अभी तक अस्पष्ट है कि ये यहां कैसे आए। एशियाई होर्नेट का आकार मधुमक्खी से दोगुना बड़ा होता है और इनके पंख करीब तीन इंच के होते हैं।

होर्नेट के काटने से दिल का दौरा पड़ने का भी खतरा

इस कीड़े के डंक में जहर होता है जिसमें न्यूरोटॉक्सिन होता है। होर्नेट के डंक से व्यक्ति को दिल का दौरा भी पड़ सकता है। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक मधुमक्खी पालन करने वाले कोनराड बेरुबे ने बताया कि उन्होंने हाल ही में वैनकूवर आइलैंड पर मर्डर होर्नेट के हमले का सामना किया था। 

बेरुबे ने कहा कि उनके काटने पर ऐसा लग रहा था मानो मांस के भीतर तक कोई बहुत गर्म सुई चुभोई जा रही हो। लहूलुहान स्थिति में बेरुबे वहां से भागने में सफल हो पाए थे। उनकी किस्मत अच्छी थी कि कई बार काटे जाने के बाद भी वह बच गए। 

मधुमक्खियों के लिए किसी महामारी जैसे हैं ये कीड़े

हालांकि, होर्नेट मनुष्यों के लिए जानलेवा हैं, लेकिन कीटविज्ञान विशेषज्ञों (एंटोमोलॉजिस्ट) की चिंता इस बात की है कि ये होर्नेट उत्तरी अमेरिका में मधुमक्खियों को खत्म कर सकते हैं। ये कीड़े बहुत तेज होते हैं और कुछ ही घंटों में एक स्थान पर मौजूद सभी मधुमक्खियों को समाप्त कर सकते हैं। 

विज्ञापन


पिछले साल नवंबर में वाशिंगटन के एक मधुमक्खीपालक को हजारों मधुमक्खियां मृत अवस्था में मिली थीं। पालक ने कहा था, 'मैं समझ ही नहीं पा रहा था कि ऐसा कौन कर सकता है।' 

नवंबर और जुलाई में सक्रिय रहते हैं एशियाई होर्नेट

एशियाई होर्नेट जुलाई और नवंबर के महीने में खासा सक्रिय रहते हैं। बाकी समय ये जमीन के नीचे चले जाते हैं। अब एंटोमोलॉजिस्ट इस बात पर ध्यान दे रहे हैं कि होर्नेट का पता लगाया जाए और इससे पहले कि वह प्रजनन कर सकें और अपनी संख्या बढ़ा सकें, उन्हें समाप्त कर दिया जाए। 

वाशिंगटन के राज्य कृषि विभाग में एंटोमोलॉजिस्ट क्रिस लूनी कहते हैं, यह हमारे लिए एक मौका है। अगर हम यह (होर्नेट का उन्मूलन) आने वाले कुछ सालों में नहीं कर सके, को शायद फिर कभी नहीं कर सकेंगे। लूनी फिलहाल होर्नेट की खोज के लिए वाशिंगटन के जंगलों की खाक छान रहे हैं। होर्नेट 20 मील प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ सकता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें