ब्रिटेन के एक्जेटर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां एक शख्स पर नाबालिग लड़कियों को धोखा देकर दुष्कर्म करने का दोषी पाए जाने के बाद अदालत ने उसे 13 वर्ष की सजा सुनाई है। शख्स पर आरोप है कि वह हमेशा किसी न किसी लड़की की तलाश में रहता था जिसके साथ वह दुष्कर्म कर सके।
जानकारी के अनुसार जॉर्ज बर्टलेफ नामक शख्स इस वारदात को अंजाम देने के लिए बेहद शातिर तरीके से योजना बनाता था। अपनी योजना के तहत वह रात में सड़क पर खड़ा हो जाता था और उस लड़की या महिला की तलाश में रहता था जो उससे सड़क का पता पूछे और फिर उसे गलत पता बताकर सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म को अंजाम दे देता था।
इसी क्रम में एक पीड़िता ने बर्टलेफ पर आरोप लगाया कि वह देर रात अपने दोस्तों के साथ 2ः40 में सड़क से गुजर रही थी लेकिन कुछ देर वह अपने दोस्त से अलग हो गई। फिर क्या था वहां खड़े बर्टलेफ ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया और उसके साथ बदतमीजी शुरू कर दी। बर्टलेफ ने मुझे सेक्स के लिए एप्रोच करना शुरू कर दिया। वह मुझसे कहने लगा कि तुम बहुत सुंदर हो मेरे साथ चलो।
उसकी बात सुनकर मैं रोबोट की तरह खड़ी हो गई और इस दौरान मेरे मुंह से आवाज नहीं निकल पा रही थी। मैं बेहद डर गई थी। कुछ देर बाद बर्टलेफ ने उसे सुनसान जगह ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद बर्टलेफ खुद उसे सड़क पर छोड़ने आया।
घटना के 8 दिन बाद पुलिस ने बर्टलेफ को गिरफ्तार कर लिया और मामला दर्ज कर उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने बताया कि हर दिन की भांती बर्टलेफ उस दिन भी महिला की तलाश में था लेकिन उचित समय पर हमने गिरफ्तार कर लिया।
मामला जब अदालत पहुंचा तो जज भी उसके इस खतरनाक मंसूबों को जानकर हैरान रह गए। हालांकि इस दौरान आरोपी अपने ऊपर लगे आरोप से इनकार करता रहा लेकिन पर्याप्त सबूत होने की वजह से जज ने उसे 13 वर्ष की कठोर कारावास की सजा सुनाई।
जज ने सजा सुनाने से पहले बर्टलेफ को समाज के लिए बेहद खतरनाक बताया। वहीं लड़की ने आपबीती सुनाते हुए कहा कि मैं घटना वाली रात को याद कर अब भी सहम जाती हूं। मुझे कई रात नींद नहीं आई थी।