जर्मनी के केंद्र-वाम सोशल डेमोक्रेट्स के चांसलर ओलाफ शोल्ज ने बुधवार को सत्तारूढ़ गठबंधन पार्टी को झटका देते हुए वित्त मंत्री क्रिश्चियन लिंडनर को बर्खास्त करने की घोषणा की है। गठबंधन के सदस्य सप्ताहों से देश की बिगड़ती अर्थव्यवस्था को सुधारने के उपायों पर बहस कर रहे थे, लेकिन कोई समझौता नहीं हो पाया।
शोल्ज ने दिया बयान
घोषणा के बाद शोल्ज़ ने कहा मुझे यह कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा ताकि हमारे देश को नुकसान से बचाया जा सके। हमें एक प्रभावी सरकार की जरूरत है जो हमारे देश के लिए जरूरी निर्णय लेने की ताकत रखती हो। बता दें कि लिंडनर जो प्रोपर्टी-व्यवसाय समर्थक फ्री डेमोक्रेट्स (FDP) से हैं ने करों में बढ़ोतरी या जर्मनी के कड़े कर्ज प्रतिबंधों में बदलाव का विरोध किया था।
एक बार फिर हो रही बैठक
जानकारी के अनुसार जर्मनी के गठबंधन सरकार के नेता बुधवार को एक बार फिर मिल रहे हैं ताकि देश की अर्थव्यवस्था को ठीक करने के लिए एक बार फिर विचार किया जा सके। हंलाकि केंद्र-वाम सोशल डेमोक्रेट्स के चांसलर ओलाफ शोल्ज़, प्रोपर्टी-व्यवसाय समर्थक फ्री डेमोक्रेट्स के वित्त मंत्री क्रिश्चियन लिंडनर और पर्यावरणवादी ग्रीन पार्टी के अर्थव्यवस्था मंत्री रॉबर्ट हैबेक अर्थव्यवस्था को मजबूत करना चाहते हैं, लेकिन इस पर उनके विचारों में मतभेद होन की खबर भी लगातार सामने आ रही है।
क्या है बैठक का उद्देश्य
वहीं बात इस बैठक की करें तो गठबंधन समिति की बैठक बुधवार को इस पर ध्यान केंद्रित करेगी कि 2025 के बजट में एक बिलियन यूरो का घाटा कैसे पूरा किया जाए और जर्मन अर्थव्यवस्था को फिर से सही रास्ते पर कैसे लाया जाए। हालांकि, वे अर्थव्यवस्था को फिर से शुरू करने के तरीके पर मौलिक रूप से असहमत हैं और सरकार में चल रही खींचतान के बाद कई जर्मन नागरिकों को यह चिंता हो रही है कि क्या सरकार अगले 11 महीनों तक अगले चुनाव तक बनी रहेगी।
बता दें कि शोल्ज के सोशल डेमोक्रेट्स और पर्यावरण समर्थक ग्रीन पार्टी ने फ्री डेमोक्रेट्स की कल्याण कार्यक्रमों में कटौती के प्रस्तावों को खारिज कर दिया था। हंलाकि यह तुरंत स्पष्ट नहीं हुआ कि क्या फ्री डेमोक्रेट्स सरकार से गठबंधन तोड़ देंगे या नहीं।