जर्मनी की पुलिस ने खतरनाक तरीके से कार चलाने वाली एक महिला की तलाश के लिए अनोखा प्रयोग किया है। पश्चिमी जर्मन शहर हम्म की पुलिस ने बैरिकेडिंग तोड़कर भागने वाली महिला ड्राइवर की खोज के लिए छह साल के बच्चों द्वारा बनाए गए स्केच की मदद ली है।
बैरिकेड तोड़कर भागी थी, बच्चे कर रहे थे सड़क पार
हम्म पुलिस विभाग ने फेसबुक पर इन स्केच को साझा किया है। पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार, ड्राइवर एक महिला थी, जो कथित तौर पर सड़क के बैरिकेड को तोड़कर फरार हो गई। महिला ने जिस वक्त इस घटना को अंजाम दिया था, उसी दौरान वहां पर कुछ बच्चे सड़क पार कर रहे थे और उन्होंने उस महिला को देखा था।
अब पुलिस ने छह साल के उन्हीं चार बच्चों से आरोपी महिला का स्केच बनवाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया है और लोगों से मदद करने के लिए कहा है। पुलिस ने अपने फेसबुक अकाउंट पर दो स्केच शेयर किए हैं और कहा है कि इनसे महिला को पकड़ने में मदद मिलेगी।
अब पुलिस ने छह साल के उन्हीं चार बच्चों से आरोपी महिला का स्केच बनवाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया है और लोगों से मदद करने के लिए कहा है। पुलिस ने अपने फेसबुक अकाउंट पर दो स्केच शेयर किए हैं और कहा है कि इससे महिला को पकड़ने में मदद मिलेगी।